Advertisement

गलत ट्रेन में चढ़ा, उतरने की कोशिश में पैर कटे

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर १ पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब १.३० बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। रतलाम के ग्राम कोड़ाछेत्री का रहने वाला शंभू मेड़ा रतलाम जाने के लिए गलती से इंदौर-हावड़ा ट्रेन में चढ़ गया।

Advertisement

जब उसे इसका पता चला तो उसने प्लेटफॉर्म नंबर १ पर चलती ट्रेन से संभवत: उतरने की कोशिश की जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर कर दिया। जीआरपी थाने के विश्लेष गौतम ने बताया एमवाय में उसका इलाज जारी है। उसकी जेब से मिली माचिस की डिब्बी पर उसके चचेरे भाई नृसिंह और पिता का नंबर लिखा था जिन्हें सूचना दे दी गई है। फिलहाल शंभू होश में नहीं है इसलिए उसके बयान नहीं हुए हैं।

काम कर रहे श्रमिक की अटैक से मौत

Advertisement

उज्जैन। पश्चिम बंगाल के एक श्रमिक की शनिवार शाम को पुल पर काम करते वक्त हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक का नाम राधानाथ पिता बीसू हंसदा (३५) है। राधानाथ लालपुल के पास बन रहे ब्रिज पर काम कर रहा था। ब्राइबेटर चलाते वक्त शनिवार शाम करीब ४ बजे उसे अटैक आया। साथी मजदूर उसे लेकर चरक अस्पताल आए जहां उसकी मौत हो गई।

मामूली बात पर किशोर को चाकू मारे
उज्जैन। शनिवार रात को मामूली बात पर गरीब नवाज कॉलोनी निवासी नाजीन पिता वसीम (१६) को बेगमपुरा निवासी सोएब, अकबर और शादाब ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि दोपहर में नाजीन का सोएब से मामूली विवाद हुआ था। रात को तीनों आरोपियों ने कामन दोस्त आफ्ता के जरिए फोन लगवाकर नाजीन को घर से बुलवाया और उस पर हमला कर दिया। महाकाल पुलिस ने मामला कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें