Advertisement

पानी के लिए सड़कों पर लोग, शंकरपुर में चक्काजाम

सूचना पर पहुंची पंवासा पुलिस और नगर निगम अधिकारी, समझाइश के बाद खत्म करवाया जाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पानी के लिए मंगलवार को शंकरपुर में लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ना सिर्फ पार्षद के घर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया बल्कि चक्काजाम भी कर दिया जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले पांच-छह दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। सूचना पर पंवासा व नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म करवाया।

दरअसल, पंवासा क्षेत्र के शंकरपुर में पिछले पांच-छह दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। मंगलवार को समस्या इतनी विकराल हो गई कि वहां के रहवासियों का धैर्य जवाब दे गया और सुबह उन्होंने धरना प्रदर्शन कर दिया। रहवासी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्षद सतीश मालवीय के घर के बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए।

Advertisement

पौन घंटे तक चला

इधर, चक्काजाम की सूचना मिलते ही पंवासा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी लेकिन वह नहीं माने, इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने आज ही समस्या के समाधान करने की बात कहते हुए प्रदर्शन खत्म करने की समझाइश दी। इसके बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review