Advertisement

महिला से छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ाया हथियार जब्त कर जेल पहुंचाया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को इंगोरिया थाना पुलिस ने चंद घंटों के अंदर दबोच लिया। जिसे कोर्ट में पेश किया कर वहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि 7 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे पीडि़ता अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश धर्मेंद्र जाट (24) निवासी इंगोरिया जबरन उसके घर में घुस गया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद चाकू की नोंक पर पीडि़ता को घसीटते हुए घर से बाहर ले जाने का प्रयास करने लगा। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

मामले में इंगोरिया पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। जिसने आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र तथा सतत प्रयासकी बदौलत मंगलवार को आरोपी धर्मेंद्र पिता मोहनलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें