इंदौर पहुंचे फिल्म अभिनेता अजय देवगन

शुक्रवार को फिल्म स्टार अजय देवगन इंदौर आए। यहां वे एक शो रूम का उद्धाटन करने पहुंचे थे। सपना संगीता रोड स्थित शो रूम के उद्घाटन में पहुंचे अजय ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर है।

मैं बहुत खुश हूं, यहां आया हूं और मैं यहां आता रहता हूं और आगे भी आता रहूंगा। मेरी तरफ से इंदौरवासियों को बहुत-बहुत मेरा प्यार और बहुत-बहुत शुक्रिया।कार्यक्रम स्थल के बाहर सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अजय देवगन पहुंचे, लोगों की मोबाइल कैमरों में उन्हें कैद करने की होड़ लग गई।
कार्यक्रम के दौरान अजय देवगन ने फीता काटकर शो रूम का उद्घाटन किया और मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने इंदौर की साफ-सफाई की सराहना करते हुए कहा कि यह देश का सबसे स्वच्छ शहर है और यहां आकर उन्हें हमेशा खुशी होती है। उन्होंने इंदौरवासियों को प्यार और धन्यवाद भी दिया।









