Advertisement

नाना की बाइक फिसली, 13 माह के इकलौते मासूम की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मकला में गुरुवार को हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया। अपने नाना और मां के साथ बाइक पर ननिहाल जा रहे 13 माह के मासूम दक्ष की बाइक से गिरने से मौत हो गई। हादसे में मासूम के नाना और मां भी घायल हुए हैं। मृतक बालक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जानकारी के अनुसार महिदपुर के ग्राम ढाबला रेवारी निवासी दशरथ (60) अपनी बेटी धापूबाई (27) और 13 माह के नाती दक्ष पिता सुरेश पुरी को लेने झालावाड़ गए थे। गुरुवार को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर झालावाड़ से महिदपुर लौट रहे थे। हादसा झारड़ा थाना क्षेत्र के गरोठ मार्ग स्थित ग्राम मकला के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि नाना दशरथ को बीपी की शिकायत है। अचानक चक्कर आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े। गिरने के कारण दक्ष के सिर में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अपनी इकलौती संतान को खोने से माता-पिता और परिवार स्तब्ध है।

Advertisement

Related Articles

Write a review