Advertisement

तिरुपति सॉलिटेयर में युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के तिरुपति सॉलिटेयर कॉलोनी में गुरुवार शाम एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश (पिता महेश प्रजापत) ने गुरुवार शाम घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो वे तुरंत उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल लेकर भागे। हालाँकि, वहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कार कारण फिलहाल अज्ञात है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चिमनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

यह भी पढ़े ……………

 

Advertisement

मानसिक बीमार किशोरी ने गटका कीटनाशक, मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदूखेड़ी में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिसकी गुरुवार रात उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका रानू (16 वर्ष) पिता अर्जुन आंजना है। रानू ने गुरुवार दिन में घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। जैसे ही उसकी हालत बिगडऩे लगी, परिजन उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

Advertisement

वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रानू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, उसका इलाज भी चल रहा था। परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि रानू ने गलती से घर में रखा कीटनाशक जहर पी लिया होगा, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद चरक अस्पताल से परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Write a review