Advertisement

बाइक ने टक्कर मारी, युवक की मौत, तीन घायल

इसी माह होने वाली थी मृतक की शादी, तैयारियों में जुटा था परिवार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के कतवारिया में दुपाड़ा-शाजापुर रोड पर आयशर वाहन की तिरपाल ठीक कर रहे चार लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को प्रकरण दर्ज किया।

मृतक का नाम अजय पिता मेहरबानसिंह परेटिया (24) निवासी ग्राम कतवारिया है। उसके बड़े भाई सतीश उर्फ सत्तू परेटिया ने बताया कि अजय मजदूरी करता था और 21 अप्रैल को भी मजदूरी कर आयशर वाहन से उतरकर घर आ रहा था। रात करीब 11.30 बजे अजय और उसके साथी धर्मेंद्र पिता घनश्याम भिलाला, राकेश उर्फ अर्जुन पिता विजयसिंह भिलाला और संतोष पिता राधेश्याम भिलाल तीनों निवासी कतवारिया के साथ मिलकर आयशर की तिरपाल की रस्सी टाइट कर रहा था तभी तेज रफ्तार से आए बाइक सवार ने आयशर में टक्कर मार दी जिससे अजय की मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र, राकेश और संतोष घायल हो गए। मामले में फरियादी सतीश उर्फ सत्तू परेटिया की रिपोर्ट पर माकड़ौन पुलिस ने बुधवार को प्रकरण दर्ज किया।

Advertisement

इसी माह थी शादी
मृतक अजय के भाई सतीश ने बताया कि वह 8 भाई-बहन हैं। अजय मजदूरी करता था और अविवाहित था। अप्रैल में ही उसकी शादी होने वाली थी इसलिए हम तैयारियों में जुटे थे लेकिन इस घटना ने सब बर्बाद कर दिया।

बाइक पर सवार परिवार को टक्कर मारी, युवक की मौत
उज्जैन। मान कार्यक्रम में शामिल होकर सांवेर के पास लक्ष्मणखेड़ी से लौट रहे भैरवगढ़ क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव के एक परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई और पत्नी व बच्चा घायल है। घटना बुधवार रात 8 बजे की है। दुर्घटना में कालूखेड़ी के राजनाथ पिता दिलीप नाथ (25) की मौत हुई है। जबकि पत्नी ममता व बच्चा घायल हुआ है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें