Advertisement

नीट एग्जाम… कड़ी सुरक्षा के बीच चैकिंग के बाद मिली एंट्री

9 केंद्रों पर 4693 परीक्षार्थी हो रहे शामिल

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) नीट 2026 एग्जाम रविवार को कड़े सुरक्षा पहरे के बीच हो रही है। शहर में बनाए गए 9 सेंटर्स पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एग्जाम होगी जिसमें कुल 4693 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

एग्जाम सेंटर्स पर प्रवेश की प्रक्रिया की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई लेकिन कई विद्यार्थी इससे पहले ही सेंटर्स पर पहुंचकर प्रवेश का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, उसके बाद ही एंट्री मिली। यह प्रक्रिया दोपहर 1.30 बजे तक चली। हर सेंटर पर दो स्तरीय फ्रिस्ंिकग की व्यवस्था की गई थी। पहले स्तर पर पुलिस बल द्वारा जांच की गई, जबकि दूसरे स्तर पर फ्रिस्ंिकग एजेंसी द्वारा तलाशी ली गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑनलाइन स्ट्रीमिंंग की गई। यह निगरानी सीधे एनटीए द्वारा की गई।

Advertisement

लोवर-टीशर्ट और चप्पल में पहुंचे

एग्जाम में परीक्षार्थियों को केवल जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित फोटो प्रपत्र लाने की अनुमति थी। मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, ईयरबर्ड, हेडफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहे। एनटीए ने स्पष्ट किया था परीक्षार्थियों आरामदायक कपड़े पहनकर आएं ताकि सुरक्षा जांच में दिक्कत ना आए इसलिए कई परीक्षार्थी लोवर-टीशर्ट और चप्पल में ही एग्जाम देने पहुंचे। पारंपरिक परिधान में आने वाले परीक्षार्थी जल्दी पहुंचे जिससे सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय मिला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें