Advertisement

बंगाल जीत पर मोदी बोले : घुसपैठियों पर एक्शन लेंगे, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी

नईदिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। 47 मिनट के भाषण में उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और के बाद अब पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए सरकार है। तीन राज्यों में अब तक विकास की गंगा बह रही थी। अब यह गंगा देश की राजधानी रही कोलकाता में बहेगी। पूरे बंगाल को चमन कर देंगे।

 

Advertisement

लुक ऐसा कि ‘बंगाली बाबू’ दिखे मोदी
दिल्ली में मोदी सफेद कुर्ता, तसर सिल्क की लाल बॉर्डर वाली धोती और पारंपरिक गमछे पहने पूरी तरह बंगाली रंग में दिखे। उन्होंने धोती के एक सिरे को कुर्ते की जेब में रखा, जिस तरह से बंगाली पुरुष धोती के सिरे को अपने कुर्ते की जेब में रखते हैं। पीएम मोदी का गमछा भी बंगाली संस्कृति को दर्शा रहा था। यह गमछा सूती कपड़े का था और उस पर डॉट जैसा पैटर्न था,जो बंगाल की पारंपरिक पहचान है।

ममता की आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advertisement

सीएम ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। एक दिन पहले ममता ने भवानीपुर सीट से हारने के बाद वोट लूटने का आरोप लगाया था। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आज शाम नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें