Advertisement

सुबह बच्चों ने फांसी लगाने से रोका, शाम को खेत में पेड़ पर लटका मिला पिता का शव

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरवगढ़ के ग्राम कोलूखेड़ी में एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम खेत में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हृदय विदारक बात यह है कि मृतक ने सुबह भी घर में जान देने की कोशिश की थी, जिसे उसके बच्चों ने नाकाम कर दिया था, लेकिन शाम होते-होते उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोलूखेड़ी निवासी गेंदानाथ पिता भीमानाथ (42 वर्ष) का शव मंगलवार शाम ग्रामीणों ने एक खेत में जामुन के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका देखा।

Advertisement

ग्रामीणों की सूचना पर भैरवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव जब्ती में लेकर चरक अस्पताल भेजा। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि गेंदानाथ फेरी लगाकर साबुन के टब बेचने का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। उसने मंगलवार सुबह अपने घर में ही फांसी लगाने का प्रयास किया था। उस वक्त उसके चारों बच्चों ने देख लिया और उसे बचा लिया था। परिजनों ने बताया कि सुबह की घटना के बाद वह घर से निकल गया था। सबको लगा कि वह काम पर गया है, लेकिन शाम को उसकी मौत की खबर आई।

युवक ने फांसी लगाई
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिव परिसर में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक पिता रामरतन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। अभिषेक मूल रूप से भोपाल का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ समय से उज्जैन के शिव परिसर में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें