IPL 2026 Qualifier-2: वैभव सूर्यवंशी पर नजर, GT-RR में फाइनल का महामुकाबला आज

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सभी की नजर 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 12 शानदार छक्के जड़े थे। अब राजस्थान को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद है।
हालांकि, वैभव के सामने गुजरात टाइटंस की मजबूत गेंदबाजी चुनौती बनकर खड़ी होगी। टीम में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं, जो राजस्थान के बल्लेबाजी क्रम को रोकने का प्रयास करेंगे।
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 7 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि, इस सीजन में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया था, जबकि उससे पहले राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा और सुशांत मिश्रा।
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।









