Advertisement

नगर निगम की आर्थिक सेहत ठीक नहीं, पार्षद गोवा और मुंबई जाएंगे

कचरा और वेस्ट कपड़ों का निष्पादन देखने जाएगा दल

 

Advertisement

उज्जैन। नगर निगम की माली हालत भले ही ठीक नहीं हो, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव भले ही मितव्ययता बरतने की अपील कर रहे हों लेकिन पार्षदों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। निगम पार्षदों का एक दल जल्दी ही गोवा और मुंबई के दौरे पर जाने वाला है। इसमें भाजपा के पांच और कांग्रेस के तीन पार्षद शामिल हैं। महिला पार्षदों ने पतियों को भी साथ ले जाने की इच्छा जताई है। हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। दल महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में रवाना होने की तैयारी कर रहा है।

इसके साथ तीन से चार अधिकारी भी जाएंगे। यह कचरे का निष्पादन देखेंगे। दरअसल, शहर से निकलने वाले अलग-अलग तरह के वेस्ट का निष्पादन देश भर में अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है। इन बेस्ट प्रैक्टिस को देखने की कड़ी में शहर में निकलने वाले वेस्ट कपड़े और वेस्ट मटेरियल के निष्पादन का काम देखने यह दल जा रहा है।

Advertisement

सदस्यीय दल में भाजपा के एमआईसी मेंबर सत्यनारायण चौहान, पार्षद आशिमा गौरव सेंगर, दिलीप परमार, निर्मला करण परमार, हेमंत गेहलोत (भाजपा), सपन सांखला , निकिता परमार, जितेंद्र उर्फ गब्बर कुवाल (कांग्रेस) से हैं। कांग्रेस के नगरनिगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि उनसे तीन नाम मांगे गए थे। उन्होंने निकिता परमार, गब्बर कुवाल और सपन सांखला का नाम दिया है।

क्या देखेंगे

Advertisement

टीम गोवा में वेस्ट कपड़ों की रीसाइक्लिंग देखेगी।

 मुंबई में वेस्ट कचरे से उत्पाद बनाने वाले प्लांट का मुआयना करेगी।

सवाल क्यों ?

पीएम और सीएम फिजूलखर्ची रोकने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में टूर पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें