Popup Image
Advertisement

दिन-रात काम करो, चार दिन में पूरी होनी चाहिए रामघाट की रिटर्निंग वॉल

महाकाल सवारी मार्ग देखने आधी रात को सड़क पर निकले अफसर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हाल ही मेें दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी अब भगवान महाकाल सवारी मार्ग को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। बता दें कि 30 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है और ३अगस्त को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलना है।

गुरुवार देर रात कलेक्टर रौशन कुमार सिंह अचानक टीम के साथ सवारी मार्ग पर निकल पड़े। उन्होंने हरसिद्धि की पाल से रामघाट और ढाबा रोड से श्री सत्यनारायण मंदिर तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। रामघाट मार्ग पर बन रही रिटर्निंग और गैबियन वॉल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने इसे हर हाल में चार दिन के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।

Advertisement

कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि सावन मास में बाबा महाकाल की पहली सवारी से पहले यह मार्ग पूरी तरह तैयार चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि काम की गति बढ़ाने के लिए मजदूरों की संख्या तुरंत दोगुनी की जाए और रात-दिन शिफ्टों में काम चलाया जाए। इस दौरान मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ढाबा रोड की नालियां कवर करने का कहा
सवारी मार्ग की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने ढाबा रोड और सत्यनारायण मंदिर मार्ग पर बन रही नालियों को पूरी तरह कवर करने के निर्देश दिए हैं ताकि भीड़ के दौरान कोई हादसा न हो। इसके साथ ही उन्होंने बिजली के पोल और स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द व्यवस्थित कर मार्ग को आम जनता के लिए खोलने को कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ किया कि समय-सीमा के दबाव में काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें