तीन दिन बाद भी नहीं सुधरी फूटी पाइपलाइन, गंदा पानी हुआ सप्लाई

उज्जैन। नगरनिगम की पीएचई का बिगड़ा ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा। ईदगाह रोड पर फूटी पाइप लाइन की मरम्मत तीन दिन बाद भी नहीं हुई। सीवरेज प्रोजेक्ट की जेसीबी ने मंगलवार को पाइप लाइन फोड़ी थी। गुरुवार तक इसकी मरम्मत नहीं हुई और इसी से जलप्रदाय किया जाता रहा। नतीजा दुर्गा कॉलोनी, इंदिरानगर, कमल कॉलोनी में गंदा पानी सप्लाई हुआ।
Advertisement
रहवासियों ने अपनी शिकायत एमआईसी सदस्य और जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा तक पहुंचाई और रोष जताया। शर्मा ने बताया कि कई जगहों से गंदा पानी प्रदाय होने की शिकायतें मिली हैं। इसे दिखवा रहे हैं। फूटी पाइपलाइन की मरम्मत करवाने का आदेश भी दिया है।
Advertisement









