Advertisement

परंपरागत मार्ग से ही निकलेगी बाबा महाकालेश्वर की सवारी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान महाकाल की सभी सवारी अपने परंपरागत मार्ग से ही निकलेगी। नए और अधिक चौड़े मार्ग को समय पर तैयार किया जाएगा। यह दावा गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल ने किया है।

Advertisement

गुरुवार को महापौर ने छत्री चौक से सत्यनारायण मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि 20 जुलाई तक सड़क और ड्रेनेज के सभी काम पूरा कर लेें। महापौर ने कहा कि इस नवनिर्मित मार्ग के तैयार होने से श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सवारी में सुगमता और सुरक्षा का बेहतर अनुभव मिलेगा। निगम अधिकारियों ने महापौर के बताया कि परियोजना के तहत नागरिकों के महती सहयोग से बाधक भवनों को हटाने, प्रीकास्ट नालियों के निर्माण, धार्मिक स्थलों के ससम्मान विस्थापन और हरियाखेड़ी परियोजना की पाइपलाइन की शिफ्टिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।

पेयजल पाइपलाइन बिछाने, बिजली के पोलों को स्थानांतरित करने, टाटा सीवरेज लाइन डालने, क्रॉस ड्रेनेज दुरुस्त करने, प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक और अंतिम चरण के सड़क निर्माण के कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। महापौर ने समय-सीमा में कार्य करने पर पूरी टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन के साथ-साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में भी लगातार मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, रजत मेहता भी साथ थे।

Advertisement

राजसी सवारी मार्ग की डेडलाइन तय, 15 तक पूरा होगा काम

उज्जैन। बाबा महाकाल की राजसी सवारी के मुख्य मार्ग को पूरा करने की डेडलाइन 15 अगस्त तय कर दी गई है। इस काम को तय समय में पूरा करने के लिए दिन और रात दोनों शिफ्टों में मैनपावर बढ़ाकर तेजी से कार्य किया जाएगा।

Advertisement

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठाल चौराहा से छत्री चौक और छत्री चौक से कमरी मार्ग तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि भगवान महाकाल की शाही सवारी के मुख्य मार्ग कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक के सभी आवश्यक निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

पेयजल लाइन शिफ्टिंग और बिजली पोल हटाने का काम तेज करें
निगम आयुक्त ने छत्री चौक से कमरी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण (पीक्यूसी) का बारीकी से जायजा लिया और चौराहे की समुचित प्लानिंग के साथ सड़क का काम जल्द समाप्त करने को कहा। उन्होंने कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक दोनों ओर प्रीकास्ट नालियों का निर्माण करने, नालियों को कवर करने, पेयजल पाइपलाइन और बिजली के खंभों की शिफ्टिंग, नाली कनेक्शन, मंदिरों के विस्थापन और चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे बाधक छज्जों के निराकरण की कार्रवाई को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर का दावा : नये मार्ग का काम 20 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

मंदिर में सुलभ दर्शन की व्यवस्था में जुटे अधिकारी

उज्जैन। सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर प्रशासक अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने गुरुवार शाम मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों और सावन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हरसिद्धि-बड़ा गणेश मार्ग, महाराजवाड़ा के सामने, मंदिर के सम्मुख प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ी सड़क, महाकाल महालोक और अवंतिका द्वार सहित विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। कौशिक ने संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से एक-एक कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि मंदिर के आसपास चल रहे सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और बेहतर क्वालिटी के साथ पूरा किया जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें