Advertisement

ठीक से नहीं हो रही सफाई चोक होकर उफन रहीं नालियां

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसूनी सीजन में गंदगी की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। कहीं सफाई नहीं होने से नालियां उफन रहीं हैं तो कहीं गंदगी यूं ही छोड़ दी जा रही है।

फाजलपुरा में नाली चोक

Advertisement

वार्ड नंबर 16 में आने वाले फाजलपुरा में नालियां चोक हैं। देवी मंदिर के सामने नाली चोक होने से कचरा फंसा पड़ा है। रहवासी प्रीति सिंह बताती हैं कि जिम्मेदारों से शिकायत किए आठ दिन हो गए लेकिन अब तक कचरा नहीं उठा है।

सड़क पर फैल रहा नाली का गंदा पानी

Advertisement

वार्ड नंबर 32 के चौबीस खंबा मार्ग पर गंदगी की समस्या है। यहां नाली की सफाई नहीं हो पा रही है। इसकी वजह यह है कि नाली पर अतिक्रमण है और यह आगे से बंद हो गई है। गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। रहवासी मयंक कसेरा बताते हैं कि लोग गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। संकरी गली से ई-रिक्शा की आवाजाही भी है। यह मार्ग चौबीस खंबा माता के पीछे के मुख्य मार्ग है। यहां हरदम ट्रैफिक फंसा रहता है।

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें