Advertisement

सावन-भादौ में रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्टी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सावन-भादौ मास में निकलने वाली श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी के लिए स्कूलों की व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान रविवार को स्कूल लगेंगे और सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Advertisement

दरअसल, सावन-भादौ मास के सोमवार को राजाधिराज श्री महाकालेश्वर शहर भ्रमण पर निकलते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्कूलों की संचालन व्यवस्था मेंं बदलाव किया है।

यातायात परिवर्तन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन की शहरी सीमा में आने वाले सारे शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई तथा आईसीएसई संबद्ध विद्यालयों में सावन सवारी के सोमवार पर अवकाश घोषित किया है। इसके बदले रविवार को विद्यालय नियमित रूप से संचालित करना तय किया है।

Advertisement

कब-कब निकलेगी सवारी

पहली – 3 अगस्त

Advertisement

दूसरी – 10 अगस्त

तीसरी – 17 अगस्त

चौथी – 24 अगस्त

पांचवीं – 31 अगस्त

राजसी – 7 सितंबर

इन रविवार को लगेंगे स्कूल

2 , 9 , 16 ,23 व, 30 अगस्त तथा 6 सितंबर । इन तारीखंो को स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य होगा। यह आदेश केवल उज्जैन नगर क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें