Advertisement

ड्रग्स कुछ समय का ‘हाई’ देकर करियर और फैमिली लाइफ को ‘लो’ कर देता है : मोदी

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने के साथ नशे से भी दूर रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स कुछ समय के लिए हाई देता है, लेकिन करियर और फैमिली लाइफ को लो कर देता है। नशे की लत युवाओं का फोकस भटकाती है और उन्हें धीरे-धीरे उनके सपनों से दूर ले जाती है। मोदी ने कहा कि काशी से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ यह अभियान अब राष्ट्रीय जनआंदोलन बन गया है। इसमें 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ जुड़े हैं।

नशा सपनों और परिवार दोनों को तोड़ देता है

Advertisement

मोदी ने कहा कि नशा युवाओं का फोकस भटकाकर उन्हें धीरे-धीरे उनके सपनों से दूर ले जाता है। आज भारत के युवा स्टार्टअप, एआई और स्पेस जैसे क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई युवा ड्रग्स की गिरफ्त में आ जाए तो सिर्फ उसका सपना ही नहीं, पूरा परिवार हार जाता है। नशा एक पिता के सपनों और बहन की उम्मीदों को भी तोड़ देता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें