अमेरिका में पैदा विदेशियों के बच्चे को नागरिकता नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलने वाली नागरिकता के नियमों को सीमित करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। उन्होंने इमिग्रेशन से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ‘बर्थ टूरिज्म’ पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।
ट्रंप प्रशासन के अनुसार, ऐसे विदेशी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध कड़े किए जाएंगे जो केवल अमेरिका में बच्चे को जन्म दिलाने और उसे अमेरिकी नागरिकता दिलाने के उद्देश्य से वहां यात्रा करते हैं। इस प्रथा को आम तौर पर ‘बर्थ टूरिज्म’ कहा जाता है।
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी नागरिकता प्रणाली का दुरुपयोग रोकने और आव्रजन नियमों को सख्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि कुछ लोग केवल नागरिकता का लाभ लेने के लिए अमेरिका का रुख करते हैं, जिससे मौजूदा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।









