Advertisement

रेलवे ने दो ट्रेनों के फेरे- एक ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाया, एक का रूट बदला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। एक अन्य ट्रेन का स्टापेज झींझक स्टेशन पर दिया है। भुसावल डिवीजन के भादली स्टेशन पर ब्लॉक के कारण एक ट्रेन का रूट बदला है।

Advertisement

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक फेरा बढ़ाया है।12 अगस्त को यह ट्रेन अहमदाबाद से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त को पटना से लौटेगी। इसी तरह ट्रेन 06181 कोयंबटूर-जयपुर स्पेशल 13 अगस्त से 3 सितंबर और ट्रेन संख्या 06182 जयपुर – कोयंबटूर स्पेशल 16 अगस्त से 6 सितंबर तक जयपुर से चलेेगी।

हिसार-हैदराबाद ट्रेन का रूट बदला
पीआरओ ने बताया भुसावल डिवीजन के भादली स्टेशन पर ब्लॉक के कारण 11 अगस्त को हिसार से चलने वाली ट्रेन 17019 हिसार- हैदराबाद एक्सप्रेस रतलाम-नागदा-उज्जैन की जगह भुसावल – अकोला – पूर्णा होकर चलेगी।

Advertisement

झींझक स्टेशन पर भी रुकेगी इंदौर सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04170/04169 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन अब झींझक रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। 8 अगस्त से 29 सितंबर तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल झींझक स्टेशन पर दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी और ३:57 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 07 अगस्त, से 28 सितंबर तक सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज – इंदौर स्पेशल झींझक स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचेगी और 09:05 बजे रवाना होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें