सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल ने चन्द्रमौलेश्वर व मनमहेश स्वरूप में किया नगर भ्रमण

बरसते पानी में निकले बाबा महाकाल, 7.8 लाख ने निहारा
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल ने चन्द्रमौलेश्वर व मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण किया। बरसते पानी में सोमवार को बाबा महाकाल ने लाखों लोगों को दर्शन दिए। उज्जैन के साथ अन्य शहरों से भी लोग दर्शन करने पहुंचे। अगली सवारी १७ अगस्त को निकलेगी।
नगरनिगम ने सवारी के गुजरते ही मार्ग की सफाई कर एक अलग उदाहरण पेश किया। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने दावा किया है कि सवारी के दर्शन 7.80लाख लोगों ने किए हैं। सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन उत्साह में डूबा नजर आया। तड़के से ही मंदिरों में अभिषेक, पूजन अर्चन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। सबसे ज्यादा उमंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिखी। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
Advertisement









