Advertisement

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर में जुलूस के दौरान हादसा, पंडाल से करीब 50 मीटर पहले बिगड़ा प्रतिमा का संतुलन

मुंबई। दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ‘भुलेश्वरचा राजा’ की करीब 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान अचानक नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

Advertisement

जुलूस के दौरान अचानक गिरी प्रतिमा

हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे बालाराम मर्चेंट रोड पर कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक में हुआ। गणेश प्रतिमा को आगमन जुलूस के दौरान पंडाल की ओर ले जाया जा रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।पंडाल से करीब 50 मीटर पहले अचानक प्रतिमा का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे मौजूद लोगों पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं

हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Advertisement

2 लोगों की मौत, 5 घायल

अधिकारियों के मुताबिक हादसे में संकते नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) की मौत हुई है। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं।बताया गया है कि सभी घायल फिलहाल स्थिर स्थिति में हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें