Advertisement

ग्वालियर में झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव

दुकान से घर लौटते समय हुई थी लापता, परिजन ने बॉयफ्रेंड पर जताया हत्या का शक; पुलिस जांच में जुटी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज | ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया मार्ग पर सोमवार सुबह झाड़ियों में 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी रविवार रात नया बाजार स्थित साड़ी की दुकान से काम खत्म कर घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में लापता हो गई थी। उसके गले पर चोट और कसने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजन के मुताबिक, किशोरी ने रविवार रात करीब 9:05 बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और कंपू थाने में गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

सुबह झाड़ियों में मिला शव

Advertisement

पुलिस और परिजन रातभर किशोरी की तलाश करते रहे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे कैंसर पहाड़िया रोड की झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजन ने ईशान खान पर जताया शक

Advertisement

परिजन ने महलगांव निवासी ईशान खान पर हत्या का शक जताया है। उनके मुताबिक किशोरी और ईशान के बीच प्रेम प्रसंग था। परिवार का आरोप है कि ईशान पिछले तीन-चार महीने से किशोरी को परेशान कर रहा था।किशोरी के मामा ने बताया कि घटना से पहले उसने अपनी मां से कहा था कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए ईशान खान जिम्मेदार होगा। मामा के अनुसार, साड़ी की दुकान पर काम करने वाली अन्य लड़कियों ने भी बताया था कि रविवार दोपहर ईशान ने फोन कर किशोरी को धमकाया था।

‘पहले शिकायत कर देते तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता’

मामा ने बताया कि परिवार ने ईशान को समझाने की कोशिश की थी। उन्हें उम्मीद थी कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा, इसलिए पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते शिकायत कर दी होती तो शायद आज यह स्थिति नहीं बनती।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

कंपू थाना प्रभारी और डीएसपी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि किशोरी के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद रात में ही तलाश शुरू कर दी गई थी। सोमवार सुबह कैंसर पहाड़िया के पास उसका शव मिला। गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस कॉल डिटेल समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें