Advertisement

MP में अल्पेश कोगजे बने 30वें चीफ जस्टिस

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना

Advertisement

अगले सप्ताह भोपाल राजभवन में राज्यपाल के समक्ष ले सकते हैं शपथ, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को की थी सिफारिश

भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार रात गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 30वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। वे अगले सप्ताह भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल के समक्ष पद की शपथ ले सकते हैं।

Advertisement

कॉलेजियम की सिफारिश पर हुई नियुक्ति

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी।

Advertisement

आठ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

केंद्र सरकार की ओर से देश के आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी की गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की। जस्टिस कोगजे के शपथ ग्रहण के बाद वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक कामकाज की कमान संभालेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें