Advertisement

डबल इंजन सरकार सिंहस्थ को ऐतिहासिक बनाएंगी : सिंधिया

उज्जैन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सिंहस्थ को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। उज्जैन सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा है। यहां वल्र्ड क्लास बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।

Advertisement

सिंधिया सोमवार को राजसी सवारी के पालकी पूजन के लिए उज्जैन आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। सिंधिया ने कहा कि मालवा के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वैभव को स्थापित करने में सिंधिया राजवंश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण कर उज्जैन की पहचान स्थापित की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ को ऐतिहासिक बनाने में डबल इंजन सरकारें जुटी हुई हैं। सिंहस्थ के विकास के संबंध में पीएम से लगातार बात हो रही है। वह पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Advertisement

घाटों के विस्तार के साथ शहर में वल्र्ड क्लास बुनियादी ढांचा सिंहस्थ के लिए तैयार किया जा रहा है। ताकि उज्जैन का नाम विश्व पटल पर उभरकर सामने आए। बाबा महाकाल की इच्छा और आशीर्वाद से उज्जैन का विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

150 साल से सिंधिया परिवार बाबा महाकाल का चरणवंदन गोपाल मंदिर से करता है। इसी परंपरा का निर्वहन करने मैं उज्जैन आया हूं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें