Popup Image
Advertisement

2027 युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा MPPSC की होंगी दो परीक्षाएं : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

Advertisement

12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नए विश्वविद्यालय शुरू होंगे, शोधार्थियों की छात्रवृत्ति 16 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपए प्रतिमाह होगी

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 को मध्यप्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत एक वर्ष में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की एक के बजाय दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए 12 नए विश्वविद्यालय शुरू किए जाएंगे। एक लाख युवाओं को कौशल उन्नयन योजना से जोड़ा जाएगा। युवा वर्ष के लिए पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां युवा अपने सुझाव और विचार साझा कर सकेंगे। प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए विशेष एजेंसी निर्धारित की जाएगी।

सभी शासकीय महाविद्यालयों में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एडवांस कंप्यूटिंग लैब भी स्थापित की जाएंगी। शोधार्थियों की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपए होगी मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध को प्रोत्साहित करने के लिए शोधार्थियों को मिलने वाली राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह की जाएगी। स्नातकोत्तर छात्राओं को गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक संभाग में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनाया जाएगा। प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना की 500 नई इकाइयां भी शुरू की जाएंगी।

Advertisement

युवाओं को रोजगार से जोडऩे पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 85 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। प्रदेश में नॉलेज सिटी और साइंस सिटी विकसित की जा रही हैं। इंदौर, रीवा और उज्जैन में आईटी पार्क के साथ ग्वालियर में देश का बड़ा टेलीकम्युनिकेशन केंद्र विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में फिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

युवाओं से बड़े भाई के रूप में किया संवाद
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में युवाओं से अनौपचारिक संवाद किया। वे रैंप पर चलते हुए विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनके सपनों, आकांक्षाओं एवं सरकार से अपेक्षाओं पर चर्चा की। भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज की छात्रा आयशा खान ने कृषि क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर सवाल किया।

जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति पर झूमे युवा
यूथ आइकॉनिक सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भजनों और सांगीतिक प्रस्तुतियों पर युवा उत्साह के साथ झूमते नजर आए। मानसिक स्वास्थ्य, योग, करियर गाइडेंस विषयों पर स्टॉल लगाए थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें