Popup Image
Advertisement

प्रेमिका को जंगल ले गया बॉयफ्रेंड और फिर…….

अक्षरविव न्यूज ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मंगलवार को जंगल से 17 साल की नाबालिग का सिर कटा शव मिला। ये करीब 7 दिन पुराना है। कंकाल में बदल चुकी खोपड़ी धड़ से करीब 50 फीट दूर मिली है। पुलिस के मुताबिक, हत्या उसके बॉयफ्रेंड अंकित मालवीय ने 30 सितंबर को की थी। अंकित की उसी दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Advertisement

नाबालिग राजगढ़ के करेड़ी गांव में अपने मामा के साथ रहती थी। वह 30 सितंबर से लापता थी। परिजन ने राजगढ़ के कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में उसका संपर्क जमोनिया गणेश गांव के अंकित से सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में उसे अंकित के साथ बाइक से शमशेरपुरा की ओर जाते देखा गया था। पुलिस ने अंकित की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसकी हाल ही में अपने मामा के बेटे अभिषेक से कई बार बात हुई थी। पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया तो पूरा मामला खुल गया।

हत्या करने के बाद खुदकुशी की कोशिश की

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, अंकित पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। दो साल से नाबालिग के संपर्क में था। उसने नाबालिग को 30 सितंबर को मिलने बुलाया था। लड़की बस में बैठकर करेड़ी से राजगढ़ पहुंची। यहां से अंकित के साथ बाइक पर बैठकर ब्यावरा की ओर निकली। दोनों जंगल के भीतर गए। यहां विवाद होने पर अंकित ने उसकी हत्या कर गर्दन आरी से काट दी। इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद उसने अभिषेक को फोन कर पूरी बात बताई। फिर बाइक लेकर जंगल से निकला। हड़बड़ाहट में रास्ते में ट्रक से टक्कर हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें