चक्रेश की पत्नी ने लगाया हनीट्रैप में फंसाने का आरोप

चलती कार में गैंगरेप मामले में नया मोड
उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में इंदौर की युवती से गैंग रेप (ओरल सेक्स) मामले में मंगलवार को नया मोड आ गया। आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी ने पति को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल युवती के धारा 164 में बयान कराए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
परिवार से अलग रह रही युवती सोमवार को इंदौर से उज्जैन में चक्रेश जैन से मिलने आई थी। उसका आरोप है कि चक्रेश और उसके साथियों ने उसके साथ ओरल सेक्स किया। मारापीटी की। प्र्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। युवती की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने युवती के धारा 164 में बयान दर्ज कराए।
इस बीच चक्रेश की पत्नी प्रज्ञा भी नानाखेड़ा थाने पहुंची और आवेदन दिया। इंदौररोड की रहने वाली प्रज्ञा का कहना है कि पति प्रॉपर्टी कारोबार करता है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा रखने वाले लोग उसके पति को हनी ट्रैप में फंसाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने युवती को हायर किया है।
पुराना काम सट्टे का, अब प्रॉपर्टी ब्रोकर: चक्रेश के बारे में बताया जा है कि वह पुराना सटोरिया है। फिलहाल वह प्रॉपर्टी का काम कर रहा है। वह जयसिंहपुरा में नहीं इंदौर रोड पर ही तपोभूमि के पास एक कॉलोनी में रहता है। उसके दादा और चाचा जयसिंहपुरा जैन मंदिर में पुजारी रहे हैं। फिलहाल जयसिंहपुरा क्षेत्र में भी उसके परिवार के लोग रहते हैं।
आरोपी की तलाश जारी
चक्रेश की तलाश जारी है। उसके मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। युवती के धारा १६४ में बयान कराए हैं। आरोपी की पत्नी ने भी जांच के लिए आवेदन दिया। सभी पहलू देख रहे हैं।
श्वेता गुप्ता, सीएसपी नानाखेड़ा









