Popup Image

सिंहस्थ क्षेत्र में होगी पक्की सड़कें सीवर लाइन भी डलेगी : मुख्यमंत्री

भूमिपूजन : सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखी अंगारेश्वर मंदिर, 84 महादेव सहित १२११.३४ करोड़ के विकास कामों की आधारशिला

Advertisement

टीयर वन एवं टीयर 2 शहरों की तरह हो रहा उज्जैन का विकास

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इस बार सिंहस्थ क्षेत्र में कच्ची सड़क नहीं होगी। ना ही सीवर का पानी सड़कों पर फैलता दिखाई देगा। सिंहस्थ में स्थायी कार्य कराए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप उज्जैन का विकास टीयर-1 एवं टीयर-2 शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। 1211.34 करोड़ के कामों की आधारशिला आज रखी गई है। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। वे होटल अथर्व में भाजपा के दिवाली मिलन समारोह एवं यूडीए के सिंहस्थ संबंधी भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस बार सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के काम होंगे। मेला क्षेत्र में पक्की सड़कें बनेंगी। पेयजल व सीवर की लाइन डलेगी। घाटों के ऊपरी साइड पर पैदल मार्ग बनेगा। सीवर लाइन त्रिवेणी से सिद्धवट तक होगी और शिप्रा में एक बूंद भी गंदा पानी नहीं मिलेगा।

Advertisement

यह थे कार्यक्रम में उपस्थित- कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, सांसद उमेशनाथ, अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल, पूर्व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने यूडीए के कामों की जानकारी दी। संचालन यूडीए संचालक विजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में 53 किसानों को 37.93 करोड़ रुपए का मुआवजा भी प्रदान किया गया। किसानों को सांकेतिक रूप से चेक वितरित किए।

83 करोड़ से निखरेंगे अंगारेश्वर महादेव

Advertisement

मंगल दोष की भातपूजा के लिए विख्यात अंगारेश्वर महादेव मंदिर को यूडीए ८३ करोड़ रुपए से संवारेगा। इसके तहत करीब २५ बीघा जमीन पर मंदिर को विस्तारित किया जाएगा। यहां क्यू हॉल, शूज स्टैंड, दुकान निर्माण, पार्किंग की सुविधा विकसित की जाएगी। भात एवं मंगलपूजन के लिए बड़ा हॉल बनाया जाएगा। अभी वाला हॉल छोटा पड़ता है। नए हॉल में एक साथ १०० से ज्यादा यजमान पूजन कर सकेंगे।

50 किमी सड़क में 370 करोड़ का मुआवजा बंटेगा
सिंहस्थ क्षेत्र में यूडीए 50 किलोमीटर की स्थायी सड़क बनाएगा। सड़क के दायरे में आ रही जमीन के लिए 370 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। 495 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में शेष राशि सड़क निर्माण पर खर्च की जाएगी।

पहले फेज में 3.80 करोड़ से डेवलप होंगे 84 महादेव मंदिर
उज्जैन की सीमा में स्थित 84 महादेव मंदिर को भी विकसित किया जाएगा। पहले फेज में इस काम पर 3.80 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन मंदिरों की फ्लोरिंग ठीक की जाएगी। श्रद्धालुओं कें बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। दीवारों का ठीक किया जाएगा। शेड, पेयजल, शौचालय और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें