Popup Image

अदाणी ने 4 उत्तराधिकारी चुने, इनमें 2 बेटे, 2 भतीजे

मुंबई, एजेंसी। अदाणी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष 64 वर्षीय गौतम अडाणी अपने कारोबारी साम्राज्य की बागडोर चार पारिवारिक सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे। इस टीम में उनके दो बेटे करण और जीत तथा दो भतीजे प्रणव और सागर शामिल हैं। इन्हें पूर्ण नियंत्रण कब सौंपा जाएगा, यह अभी तय नहीं है।

Advertisement

अडाणी ने फॉच्र्यून इंडिया से विशेष बातचीत में कहा, ‘अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता है। उन्हें इसे हासिल करने की जिम्मेदारी विरासत में मिलती है।Ó भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड अडाणी ग्रुप की एक दर्जन कंपनियों का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। व्यक्तिगत संपत्ति करीब 10.11 लाख करोड़ रुपए है। अक्टूबर में आई फोब्र्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी तीन साल बाद फिर नंबर-1 बने थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें