Popup Image

डिवाइडर ने रोका 20 कॉलोनियों का रास्ता

50 मीटर का सफर तय करने अब 1 किलोमीटर तक लगाना पड़ रहा चक्कर

Advertisement

डी मार्ट, कीर्तिनगर, वसंत विहार व इंजीनियरिंग कॉलेज जाने के लिए रहवासी हो रहे परेशान

सांसद अनिल फिरोजिया ने 10 दिन बाद रास्ता खोलने का दिया आश्वासन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महामृत्युंजय द्वार क्षेत्र में ब्रिज और सर्विस रोड निर्माण के बीच बनाए गए डिवाइडर के कारण आसपास की करीब 20 कॉलोनियों के रहवासियों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि जिस रास्ते से पहले 50 से 100 मीटर में पहुंचा जा सकता था, वहां अब 500 मीटर से लेकर 1 किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। रोजाना स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों की प्रमुख समस्याएं

Advertisement

कीर्तिनगर जाने में परेशानी: डी मार्ट की ओर से आने वाले लोगों को यू-टर्न लेकर कीर्तिनगर पहुंचना पड़ता है।

वसंत विहार कॉलोनी: यहां जाने के लिए नानाखेड़ा की ओर से घूमकर आना पड़ रहा है।

दीप्ति विहार: कॉलोनी में पहुंचने के लिए ब्रिज के नीचे से होकर जाना पड़ता है।

इंजीनियरिंग कॉलेज: यहां जाने वाले लोगों को भी यू-टर्न लेकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

डी मार्ट पहुंचना मुश्किल: रहवासियों को डी मार्ट जाने के लिए गोयला चौकी की ओर से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय आवागमन प्रभावित: डिवाइडर के कारण कॉलोनियों के बीच सीधा संपर्क टूट गया है और रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

इन कॉलोनियों के रहवासी प्रभावित
कीर्तिनगर, महेश विहार, दीप्ति नगर, वसंत विहार, मोती बाग, अमरनाथ एवेन्यू, दीप्ति परिसर, सांवरिया परिसर, महावीर बाग, त्रिवेणी हिल्स, प्रशांति एवेन्यू, त्रिवेणी विहार, पावापुरी धाम, केसर परिसर, सनराइज सिटी, उपवन रेजिडेंसी, प्रीति परिसर, कृष्ण परिसर और वृंदावन धाम सहित आसपास की कॉलोनियों के रहवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं।

सांसद ने दिया 10 दिन में रास्ता खोलने का आश्वासन
रहवासियों ने समस्या सांसद अनिल फिरोजिया के सामने रखी। समस्या सुनने के बाद सांसद ने 10 दिन के लिए डिवाइडर तोड़कर रास्ता खोलने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि इसके बाद एमपीआरडीसी के अधिकारियों की बैठक बुलाकर सड़क और आवागमन व्यवस्था का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। बैठक के लिए कीर्तिनगर विकास समिति एवं मंदिर प्रबंधन समिति ने स्थान और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं।

पुल निर्माण की योजना में ही रह गई कमी
एक रहवासी ने सड़क निर्माण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नानाखेड़ा से इंदौर की ओर जाने का बोर्ड लगाया है कि इंदौर जाने वाले वाहन सर्विस रोड का उपयोग करें। सवाल यह है कि जिस पुल से इंदौर की ओर से आने वाला ट्रैफिक उतर रहा है, उसी पुल को चौड़ा कर इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए भी रास्ता क्यों नहीं बनाया गया? इससे इंदौर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से होते हुए महामृत्युंजय चौराहे से गुजरते हैं, जिससे चौराहा पार करने वाले स्थानीय रहवासियों की परेशानी और बढ़ जाती है।

रहवासियों की मांग है कि निर्माण कार्य के साथ स्थानीय कॉलोनियों के आवागमन का भी ध्यान रखा जाए। केवल मुख्य मार्ग की सुविधा नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले हजारों लोगों के लिए सीधे और सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

 

बसंत विहार आनंद नगर जाने के लिए रास्ता

इस तरह यू-टर्न लेकर आना पड़ रहा है।

यह कहा कॉलोनी वालों ने

सिक्सलेन पर रैलिंग लगाने से लंबा चक्कर लगाकर घर तक आना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। उनकी बसें मुख्य मार्ग पर आती हैं। ड्राइवरों ने लंबे चक्कर के कारण कॉलोनी के भीतर आने से मना कर दिया है। अपनी परेशानी सांसद के सामने रखी है। उन्होंने दस दिन के भीतर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
-दुर्गेश शर्मा

सिक्सलेन निर्माता कंपनी ने कॉलोनी के भीतर आने वाले रोड को बंद कर दिया है। सर्विस लेन से अगर आते हैं तो दोनो तरफ से दो-दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आकास्मिक स्थिति में क्या करेंगे।
-विक्रमसिंह सोलंकी
महेश विहार

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें