Popup Image

लापरवाही : दो हादसों में 1 ने तोड़ा दम, 8 बेवजह घायल

इंदौर रोड पर रिवर्स कार – ऑटो की भिड़ंत और रामगढ़ फंटा पर स्कार्पियो ने ई बाइक को उड़ाया

Advertisement

उज्जैन। गुरुवार सुबह 5 से 7 बजे के बीच लापरवाही से हुए दो हादसों में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया,जबकि ८ लोग घायल हो गए। पहली घटना में रिवर्स कार ने ऑटो को टक्कर मारी, 8 लोग घायल हुए। दूसरी घटना में स्कार्पियो ने ई बाइक सवार किसान की जान ले ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं।

आगरा से चाट बनाने आए, अस्पताल पहुंचे
इंदौर रोड स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में चाट बनाने आगरा से 9 लोग सुबह ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। स्टेशन के बाहर से उन्होंने होटल जाने के लिये ऑटो लिया। करीब 5 बजे ऑटो इंदौर रोड निनौरा से आगे बढ़ा तभी इंदौर पासिंग कार तेजगति से रिवर्स में आई। दोनों की भिड़ंत में ऑटो चालक सहित 8 लोग घायल हो गए।

Advertisement

ठेकेदार काम का कहकर लाया
रिवर्स कार और ऑटो की भिड़ंत में ड्राइवर हरीश पिता प्रेमबिहारीलाल निवासी विष्णुपुरा, ऑटो सवार राजेश पिता अशोक, अशोक पिता मनीराम, रवींद्र पिता पतिराम, मंगूलाल, रामकेश पिता अशोक, अवधेश पिता मायाराम, सतीश पिता रामगोपाल सभी निवासी फतेहाबाद आगरा घायल हो गए। इनके साथी हवलदार और बंटी को हादसे में बच गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को चरक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कार चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। घायल अशोक ने बताया कि ठेकेदार हवलदार ने उज्जैन के केटरर्स से कांट्रेक्ट लिया था। वह सभी को आगरा से उज्जैन लाया था।

टक्कर के बाद बाइक स्कार्पियो खेत में उतरी
किसान हटेसिंह पिता मदनलाल देपन (53) निवासी सोडंग सुबह करीब 7 बजे ई- बाइक से खेत से घर लौट रहे थे तभी रामगढ़ फंटे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हटेसिंह की मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो खेत में उतर गई। हटेसिंह के भाई महेश देपन ने बताया कि स्कार्पियो उन्हेल तरफ से आ रही थी। दुर्घटना के बाद उसमें बैठे लोग दूसरे वाहन से भाग गए। हटेसिंह खेती करते थे। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें