Popup Image

अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा

अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा, अभियोजन पक्ष ने मांगी थी करीब 24 साल की कैद

अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को सजा सुना दी गई है। न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने शुक्रवार को 55 वर्षीय निखिल गुप्ता को 235 महीने यानी 19 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई। इस मामले में अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने उससे भी कठोर सजा की मांग की थी।

Advertisement

न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट की संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने यह फैसला सुनाया। निखिल गुप्ता ने इसी साल अदालत में अपने खिलाफ लगे हत्या के लिए सुपारी देने, हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश से जुड़े आरोप स्वीकार कर लिए थे।

अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, कथित साजिश का निशाना न्यूयॉर्क में रहने वाला खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है।

Advertisement

अभियोजन पक्ष ने मांगी थी 293 महीने की सजा

निखिल गुप्ता के खिलाफ अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने पिछले सप्ताह अदालत में 20 पन्नों का दस्तावेज पेश कर 293 महीने यानी लगभग 24 साल और 5 महीने की जेल की मांग की थी। अमेरिकी अटॉर्नी जेम्स मैकडोनाल्ड ने अपनी दलील में गुप्ता की भूमिका को बेहद खतरनाक बताया था।

Advertisement

अभियोजन पक्ष का कहना था कि यह मामला अमेरिकी जमीन पर एक नागरिक की हत्या के लिए रची गई कथित विदेशी साजिश से जुड़ा है। इसलिए दोषी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो अपराध की गंभीरता को दर्शाने के साथ भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने का संदेश भी दे।

भारतीय सरकारी कर्मचारी की भूमिका का भी दावा

अमेरिकी सरकार ने अदालत में दावा किया था कि निखिल गुप्ता ने अपने कथित सहयोगियों के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की योजना बनाई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस साजिश में कम से कम एक भारतीय सरकारी कर्मचारी भी शामिल था।

अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि पन्नू को उसके राजनीतिक विचारों और गतिविधियों के चलते निशाना बनाने की योजना तैयार की गई थी। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि किसी व्यक्ति की आवाज को हिंसा के जरिए दबाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें