बिसलेरी के पानी के सैंपल में मिले खतरनाक केमिकल

एफएसएसएआई ने केस चलाने की दी मंजूरी
Advertisement
नईल्लिी, एजेंसी। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल की जांच में निर्धारित मानकों से अधिक ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स पाए गए हैं।
इसके बाद सैंपल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का सैंपल लिया गया था। शुरुआती जांच में इसमें ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक मिली। इसके बाद सैंपल को असुरक्षित घोषित किया गया।
Advertisement









