Popup Image

हर 500 मीटर पर होगा सार्वजनिक शौचालय स्वच्छता सेट में रहेंगे 1.74 लाख सुविधाघर

सिंहस्थ में निकलेगा रोजाना 2500 टन कचरा, 13 हजार सफाई कर्मचारी होंगे तैनात

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 2028 में लगने वाला सिंहस्थ आस्था के सैलाब के बीच स्वच्छता की अग्निपरीक्षा भी लेगा। रोजाना मेला क्षेत्र में 2500 टन कचरा निकलेगा। 8169 स्वच्छता सेट बनेंगे, इनमें 1.74 लाख सुविधाघर रहेंगे। हर 500 मीटर पर सार्वजनिक शौचालय होगा।13 हजार सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

दरअसल, इस बार सिंहस्थ में स्वच्छता को सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। करीब 3000 हेक्टेयर में लगने वाले मेला क्षेत्र में 1.74 लाख से अधिक शौचालय, स्नानघर और मूत्रालय बनाने की योजना तैयार की गई है। हर 500 मीटर की दूरी पर सार्वजनिक शौचालय रखने का प्लान है। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रमुख स्नान पर्वों पर रोजाना करीब 2500 टन कचरा निकलने का अनुमान है। इनके निपटारे के लिए 13 हजार सफाई कर्मचारी तैनाती होंगे।

Advertisement

8169 स्वच्छता सेट में रहेंगी 1.74 लाख इकाइयां

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कुल 8169 स्वच्छता सेट विकसित किए जाएंगे। इनमें करीब 1 लाख 19 हजार शौचालय, 23 हजार 200 स्नानघर और 31 हजार 600 यूरिनल रहेंगे। महिलाओं के लिए घाटों पर 185 चेंजिंग रूम सेट बनेंगे। इस पर 393.53 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Advertisement

कचरा प्रबंधन पर खर्च होंगे 153करोड़

सिंहस्थ में रोजाना करीब 2500 टन कचरा निकलने का अनुमान है। कचरा प्रबंधन पर 153.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जीपीएस आधारित निगरानी और कमांड कंट्रोल सेंटर से सफाई काम पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एक टीम अलग से तैनात होगी।

क्षिप्रा के पानी की गुणवत्ता पर भी नजर
सिंहस्थ के दौरान क्षिप्रा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करेंगे। ऐसे में नदी के जल की गुणवत्ता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होगा। 12.33 करोड़ की लागत से जल उपचार और रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी।

40 हजार लोगों की क्षमता वाली डॉरमेट्री
सिंहस्थ में सेवा देने वाले कर्मचारियों और व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों के ठहरने के लिए 40 हजार लोगों की क्षमता वाली डॉरमेट्री बनाई जाएगी। इस पर 120.38 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 90 करोड़ रुपए की लागत से 75 हजार वर्गफुट क्षेत्र में सिंहस्थ अनुभव केंद्र पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। यहां एआई, एआर-वीआर, होलोग्राम और प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से महाकाल, समुद्र मंथन, क्षिप्रा, अखाड़ा परंपरा और विक्रमादित्य से जुड़े 10 विषयगत जोन बनाए जाएंगे। सिंहस्थ के बाद भी यह केंद्र शहर के पर्यटन आकर्षण के रूप में उपयोगी रहेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें