Popup Image

चाय दुकान संचालक एएसआई के लिए ले रहा था घूस, दोनों पर केस, एएसआई को किया सस्पेंड

फरियादी की पत्नी और बेटी को दर्ज केस में जेल नहीं भेजने के लिए मांगी थी रिश्वत

Advertisement

उज्जैन। तराना थाने की नैनावद चौकी पर पदस्थ एएसआई मोहन मालवीय ने चाय दुकान संचालक को रिश्वत लेने का जरिया बना रखा था। एक शख्स की पत्नी और बेटी को जेल नहीं भेजने के एवज में उसने 10 हजार रुपए की घूस मांगी थी। उसने घूस के १० हजार में से छह हजार रुपए चाय दुकान संचालक जितेंद्रसिंह देवड़ा को देने का कहा था। जैसे ही देवड़ा ने रुपए लिए, पुलिस ने उसे दबोच लिया। एएसआई पर भी केस दर्ज किया गया है। उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, तराना थाने के गोलवा के रहने वाले ईश्वर राजौरिया के परिवार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसमें ईश्वर के साथ उनकी पत्नी और बेटी को भी आरोपी बनाया गया था। उन्हें डर था कि मामले में पुलिस का सहयोग नहीं रहा तो बेटी-पत्नी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा सकता है। ऐसे में उन्होंने प्रकरण की जांच कर रहे एएसआई मोहनलाल मालवीय से संपर्क किया था। उसने जेल जाने से बचाने के लिए 10 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

Advertisement

पहली किस्त के तौर पर छह हजार रुपए दिए जाने थे। राजौरिया ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी। तस्दीक होने के बाद राजौरिया केा रिश्वत रकम के साथ नैनावद भेजा गया था। यहां मालवीय ने घूस राशि महाकाल परिसर में चाय दुकान चलाने वाले जितेंद्र सिंह देवड़ा को देने का कहा। जैसे ही राजौरिया ने राशि दी, लोकायुक्त टीम ने देवड़ा को दबोच लिया। उसने एएसआई मालवीय के लिए रिश्वत लेने की बात कबूल कर ली।

ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक ,निरीक्षक दीपक शेजवार ने हिस्सा लिया। इधर, एएसआई पर मामला दर्ज होते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने मालवीय को निलंबित कर डीआरपी लाइन अटैच कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें