Advertisement

जेल से पैरोल पर छूटकर फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जेल से पैरोल पर छूटकर फरार हुए 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को शुक्रवार को भैरवगढ़ पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर जेल में दाखिल करवाया। आरोपी हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

Advertisement

पुलिस ने बताया उम्रकैद का आरोपी शिव पिता नगजीराम (37) निवासी नई आबादी बिलाकरोड़ जवासिया, थाना बीएनपी (देवास) को 27 मई 2025 को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से अस्थायी पैरोल पर रिहा किया गया था। बंदी शिव को 11 जून को जेल में दाखिल होना था लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद भैरवगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। उस पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवास के विजयागंज मंडी के ग्राम जवासिया से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें