Popup Image
Advertisement

बाबा रामदेव ने महाकाल के दर्शन कर राष्ट्रवाद का संदेश दिया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे, उन्होंने तडक़े होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रामदेव ने आरती ने बाद पहलगाम में हुए हमले को लेकर कहा कि धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तान को जवाब जरूर देना चाहिए। महाकाल भी काल बनकर खड़े होंगे और सत्य की विजय होगी। पूजन के बाद रामदेव का महाकाल मंदिर समिति के प्रोटोकॉल अधिकारी अभिषेक शर्मा ने सम्मान किया।

Advertisement

रामदेव सुबह ४ बजे महाकाल मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर रामदेव ने भगवान महाकाल की आराधना की। आरती के बाद रामदेव ने देहरी से पूजन किए, नंदी जी का पूजन अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजन के पश्चात रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया पर महाकाल के दर्शन कर अभिभूत हूं। भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि भारत माता भूमि सुरक्षित रहे, पीएम मोदी राष्ट्र धर्म निभा रहे हैं। पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान को लेकर रामदेव ने कहा, राष्ट्र अस्मिता पर राजनीति नहीं करना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें