Sunday, September 24, 2023
HomeदेशCBSE 10th Class का Result 2022 जारी

CBSE 10th Class का Result 2022 जारी

केंद्राय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने परिणाम को दोपहर दो बजे के बाद जारी किया है।

10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं।परीक्षा के लिए कुल 2109208 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 2093978 ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं, 1976668 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

जो भी छात्र इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या फिर cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.gov.in

parikshasangam.cbse.gov.in

digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर