Advertisement

फव्वारा चौक पर पति के साथ टहल रही महिला की चेन खींची

उज्जैन। बुधवार रात 11.15 बजे फव्वारा चौक पर पत्नी के साथ टहल रहे ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की पत्नी की बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींच ली। टीआई डीबीएस तोमर ने बताया कि डाबरीपीठा में रहने वाले मुकेश नीमा की पत्नी मनीषा के साथ यह घटना हुई है। दंपत्ति वॉकिंग कर रहे थे।

Advertisement

फव्वारा चौक पर बाइक से आए दो बदमाशों ने मनीषा के गले से ढाई तोला वजनी सोने की चेन झपट ली और इंदौरगेट की तरफ भाग निकले। मुकेश नीमा और उनकी पत्नी ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। दोनों कोतवाली थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। तोमर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें