Advertisement

कल से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा 12वीं के भी पांच विषयों के पेपर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। परीक्षा के पहले दिन 10वीं मेें उर्दू विषय का पेपर होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कक्षा 12वीं के भी पांच महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई है। अब शुक्रवार को दोनों कक्षाओं के छात्र एक साथ परीक्षा केंद्रों पर नजर आएंगे।

Advertisement

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कक्षा 10वीं में उर्दू विषय लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम है। इसी वजह से एक ही दिन और एक ही समय पर दोनों कक्षाओं की परीक्षा होने के बावजूद व्यवस्था बनाने में कोई बड़ी चुनौती नहीं आएगी। एग्जाम के लिए शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इन विषयों की होगी परीक्षा

Advertisement

कक्षा 10वीं: उर्दू विषय।

कक्षा 12वीं: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व और भारतीय कला का इतिहास।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें