Advertisement

कल मनाया जाएगा कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस 28 दिसम्बर को शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पर मनाया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रात: 9 बजे झंडा वंदन कर ध्वज गीत गाया जाएगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा।

Advertisement

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेस जन, शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई आदि के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें