Popup Image
Advertisement

वार्ड 37 में सडक़ों का निर्माण प्रारंभ, लोगों को होगी सुविधा

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 37 में विष्णुपुरा, एडवांस कॉलेज की गली सहित अन्य गलियों में सडक़ निर्माण कार्य 28 अगस्त से प्रारंभ हो गया है। पार्षद एवं झोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर के प्रयासों से हो रहे निर्माण कार्य की शुरुआत निगम सभापति कलावती यादव द्वारा मशीनों के पूजन के साथ की गई। तीन बत्ती की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ के साथ अन्य रोड निर्माण हो जाने से रहवासियों को राहत मिलेगी।

Advertisement

पार्षद एवं झोन अध्यक्ष मेहर ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपए की लागत से वार्ड में विकास कार्य होंगे। इसके साथ ही यहां संचालित संजीवनी क्लिनिक का भी निगम सभापति कलावती यादव ने दौरा किया। साथ ही संजीवनी क्लीनिक के पास सामाजिक गमी के समय महिलाओं के स्नान के लिए स्नान ग्रह बनाया गया है। इसका भी निगम सभापति ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्रभुलाल जाटवा, संजय ठाकुर, आनंद खींची, दीपक बेलानी, गोपाल वाडिया, मनोज नागदेव, नितिन मेहर, दुर्गालाल जाटव, धर्मराज अखंड, महेंद्र जाटव, संतोष पोरवाल, सुशीला जाटवा, संतोष यादव, सुहास वैद्य, महिंद्रा अखंड, सुनील नवलानी, धीरेन्द्र पवार, संगीता लोदवाल, अजय कश्यप सहित रहवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें