Popup Image
Advertisement

डॉक्टर की पत्नी का प्रेमी निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड, पत्नी व साला संदेह के घेरे में

पहले भी पति पर गोली चलवा चुकी है पत्नी, पुलिस आज करेगी खुलासा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:इंदौर। डॉक्टर सुनील साहू की हत्या में उन्हीं की पत्नी का प्रेमी संतोष शर्मा मास्टर माइंड निकला है। मामले में पुलिस ने पत्नी व साले के भी शामिल होने का अंदेशा जताया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है।

वहीं एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि पत्नी सोनाली पहले भी पति पर एक बार गोली चलवा चुकी है। वह सुनील से हुई शादी को लेकर खुश नहीं थी। पुलिस डॉक्टर की पत्नी, साले और ससुर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। आरोपियों की तलाश में पुलिस घटना स्थल से लेकर बायपास तक 300 से ज्यादा कैमरे खंगाल चुकी है।

Advertisement

पत्नी बार-बार यही कहती रही कि सुनील का किसी से विवाद नहीं था, यहीं से शक के दायरे में आया परिवार- इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस शुरू से ही परिवार के एंगल पर जांच कर रही थी। हत्या के बाद पत्नी, ससुर और साले से पूछताछ की तो सभी यही कहते रहे कि सुनील का किसी से कोई विवाद नहीं था।

पुलिस ने क्लिनिक और घर के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी एक सफेद रंग की कार में भागते नजर आए। कंपाउंडर और अन्य लोगों से पूछताछ में शक की सूई परिजन की तरफ ही घूमती नजर आई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद यह खुलासा हो गया है कि सोनाली के प्रेमी संतोष ने ही सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिलवाया है। सोनाली और उसके भाई से लगातार पूछताछ चल रही है। इन दोनों की भी हत्या में भूमिका सामने आ रही है। इधर, पुलिस ने रविवार सुबह ही आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें