5000 कंडों की ईको फ्रेंडली होली सिंहपुरी में

उज्जैन। सिंहपुरी में 5 हजार कंडों (उपले) से ईको फ्रेंडली होली का निर्माण किया गया है। गुरुवार सुबह कंडों की होली सजाने के बाद उसके आसपास बैरिकेड्स लगा दिए गए। इसके अलावा नगर निगम कर्मचारी सफाई भी करते रहे। प्रदोष काल में शाम 7.40 बजे के बाद ब्राह्मणों द्वारा होलिका का पूजन किया जाएगा।

Advertisement
चार वेदों के ब्राह्मण अलग-अलग दिशाओं में विराजेंगे और अपनी वैदिक परंपरा के माध्यम से पूजा पद्धति को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद भजन-कीर्तन होंगे और ब्रह्ममुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। बताया जाता है कि सिंहपुरी की होली काफी प्राचीन है जिसका पूजन करने के लिए दूर-दूर से महिलाएं यहां आती हैं।
Advertisement








