Popup Image
Advertisement

बिजली कंपनी की टीम पर परिवार ने किया हमला

उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बादित में पेड़ों की छंटाई करने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर एक व्यक्ति ने परिवार के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि विद्युत कंपनी के लाइन परिचालक रोहित पिता रतनलाल बागरी निवासी पाट अपने साथी कर्मचारी जितेंद्र पिता नागूलाल, प्रकाश पिता रामसिंह, सोदान पिता नाथूलाल के साथ पेड़ों की छंटाई करने ग्राम लिम्बादित पहुंचे थे। वहां जितेंद्र ने उन्हें रोककर विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। जितेंद्र के परिवारजन और महिलाओं ने टीम पर डंडे, पाइप से हमला कर दिया। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। रोहित ने माकड़ौन थाने में जितेंद्र सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Advertisement

दो वृद्ध और एक युवक लापता

उज्जैन। तीन थाना क्षेत्रों से दो वृद्ध और एक युवक लापता हो गए। परिजन ने उनके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि संत कुमार पिता राधाकृष्ण जाटव निवासी जयपुर राजस्थान 3 अगस्त को कालभैरव मंदिर आए थे। उनके पिता राधाकृष्ण पिता मुन्नालाल (८७) मंदिर के पास से लापता हो गए। संत कुमार ने उनकी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी प्रकार शोएब पिता मो. सलीम कुरैशी निवासी भेरूनाला ने उसके पिता मो. सलीम के अपहरण की रिपोर्ट जीवाजीगंज थाने में दर्ज कराई है। शोएब ने पुलिस को बताया कि मूसा का अड्डा क्षेत्र से उसके पिता लापता हुए हैं। देवासगेट थाने में मदनलाल वर्मा ने पुत्र सुनील निवासी बजरंग कॉलोनी तराना के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें