Advertisement

पिता के संघर्षों ने बेटे को बनाया सीए

उज्जैन। मौसम असाटी ने महज 24 वर्ष की आयु में प्रथम प्रयास में सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम गौरवान्वित किया। शिप्रा विहार कॉलोनी निवासी दिनेश असाटी ने अपने अथक परिश्रम से बेटे मौसम असाटी को सीए बनाया। बेटे की सफलता की खबर सुनकर मां सपना असाटी की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। परिजनों, समाजजनों एवं मित्रों में हर्ष का माहौल है। मौसम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजन को दिया है। जानकारी प्रियंका परमार ने दी।

Advertisement

शहर का गौरव बढ़ाया क्रिश ने
उज्जैन। कार्मेल कान्वेंट स्कूल और संत मैरी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले शहर के क्रिश गर्ग ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने स्कूल और शहर का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद उनके परिवार में हर्ष का माहौल रहा। हुई। पिता शैलेंद्र गर्ग ने बताया कि क्रिश बचपन से ही प्रतिभावान रहा है। उसने सभी परिक्षाएं अच्छे नंबरों से पास की। उसने तय कर लिया था कि भविष्य में सीए बनना है और उसने यह कर दिखाया। यह जानकारी कविता गर्ग ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें