Popup Image
Advertisement

बीमारी से तंग आकर पुलिसकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौहान ने गुरुवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब दोपहर 1 बजे उनका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की।

Advertisement

जितेंद्र चौहान पिछले दो वर्षों से कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने हाल ही में पुलिस लाइन में तबादला करवा कर छुट्टी भी ले ली थी।

टीआई तारेश सोनी के अनुसार, चौहान ने परिजनों से कहा था कि थोड़ी देर में लौटेंगे, लेकिन वे कभी वापस नहीं आए।पुलिस के मुताबिक, उन्होंने शहर के कई थानों में सेवाएं दी थीं — सेन्ट्रल कोतवाली, डीसीपी एसआईटी, जोन-2 और हाल ही में कनाड़िया थाना। हालांकि, खराब तबीयत के कारण वे वहां भी सिर्फ 10 दिन ही ड्यूटी कर पाए।

Advertisement

पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें