Advertisement

कार ने मारी टक्कर तो कहीं बिजली तार बना खतरा

शाजापुर जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क और बिजली संबंधी हादसों में चार लोग घायल हो गए। कहीं कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हुआ, तो कहीं बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान तार गिरने से दंपत्ति चपेट में आ गए। वहीं शुजालपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

कार ने बाइक को मारी टक्कर
शाजापुर। ग्राम सतगांव के पास रविवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। डायल 112 की टीम ने घायल को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान ग्राम दुपाड़ा निवासी बहादुरसिंह के रूप में हुई है। बहादुरसिंह किसी काम से बाइक पर शाजापुर की ओर जा रहे थे। सतगांव के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहादुर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 के आरक्षक जितेंद्र मालवीय और पायलट किरण मौर्य ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बिजली का तार गिरा, दपंत्ति घायल
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। होंडा शोरूम के पास 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान एक तार सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
घायलों की पहचान ग्राम उमरियाताज निवासी कैलाश और उनकी पत्नी कलाबाई के रूप में हुई। वे बाइक से कलाबाई के मायके शाजापुर आ रहे थे। जब वे होंडा शोरूम के पास पहुंचे तो वहां लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इस दौरान 11 केवी का तार टूटकर सड़क पर आ गिरा जिसकी चपेट में दोनों आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

युवक गंभीर घायल, रेफर किया
शुजालपुर। शनिवार देर शाम आष्टा-शुजालपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसला जोड़ के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में युवक को ग्रामीण ने देखा और 108 एंबुलेंस की सहायता से शुजालपुर मंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान मंगलेश पिता प्रहलाद सिंह राजपूत के रूप में हुई है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। शुजालपुर मंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायल मंगलेश अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें