Advertisement

गीता में संपूर्ण साहित्य का सार है

उज्जैन। साहित्यिक संस्था निर्झर व रोटेक्ट क्लब ऑफ मनोविकास आदर्श स्पेशल ट्यूटर्स ग्रुप द्वारा गीता महोत्सव एवं दिव्यांगजन के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

अध्यक्षता करते हुए डॉ. राजेश ठाकुर ने कहा गीता में विश्व के संपूर्ण साहित्य का सार है। नानाखेड़ा विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव ज्योति पटेल ने भागवत गीता के श्लोकों का वाचन किया। इस अवसर पर शिवानी तिवारी, रेखा पंथी, फादर राम, जूही चौहान, गोविंद छापरवाल सहित विद्यालय की प्रधान अध्यापिका व कर्मचारीगण उपस्थित थे। जानकारी संस्था के कार्यालय मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें